PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Apply Online, Beneficiary List & Status Check

भारत सरकार ने देश में किसानों की स्थिति देखते हुए किसानों के लिए एक योजना लॉन्च की है, जिसका नाम PM Kisan Samman Nidhi है। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में की थी। इस योजना के जरिए किसानों की आय बढ़त में होती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता देना है। इस लेख में हम इस योजना के बारे में विस्तार से जानेंगे की ये क्या है, कौन आवेदन कर सकता है और कैसे आवेदन करें।

PM Kisan Samman Nidhi योजना क्या है?

यह केंद्र सरकार की योजना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2019 में लागू किया गया। इस योजना के जरिए किसानों को सालाना ₹6000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। इस योजना में आवेदन करने के बाद किसान को हर चार महीने में  ₹2000 की क़िस्त दी जाती है। इस धनराशि का उपयोग किसान बीज खरीदने में, कीटनाशक दवाई खरीदने में या किसी अन्य कार्य में कर सकता है।

Overview of PM Kisan Samman Nidhi

DescriptionsDetail
Scheme namePM Kisan Samman Nidhi
Launched byCentral government
Launched year2019
PurposeIncreasing farmers’ income
BenefitsFarmers get financial assistance of ₹6000 annually
BeneficiaryIndian farmers
Application modeOnline
Official websitepmkisan.gov.in

Samman Nidhi yojana के उद्देश्य

  • इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता देना। 
  • किसानों की आय को बढ़ाना। 
  • खेती के साथ-साथ किसानों की अन्य घरेलू जरूरतों से जुड़े खर्चों में किसानों की सहायता करना।
  • किसानों को साहूकारों से कर्ज लेने से बचाना। 
  • किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना।

Samman Nidhi yojana के फायदे

  • किसानों को बुनियादी जरूरतों के लिए सालाना आर्थिक सहायता मिलती है। 
  • इस योजना के माध्यम से किसानों को बुनियादी जरूरतों के लिए किसी साहूकार पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। 
  • इस योजना के जरिए हर चार महीने में किसान के Bank Account में 2000 रुपए आते है। 
  • बिना किसी बिचौलिए के सीधा योजना का लाभ मिलता है। 
  • आवेदन करने के बाद किसान इसका स्टेटस चेक कर सकते है।

Eligibility Criteria for PM Kisan Samman Nidhi Yojana

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको इसका Eligibility Criteria पूरा करना होगा। हमने नीचे इसका Eligibility criteria लिखा है।

  • सबसे पहले किसान भारत का नागरिक होना चाहिए। 
  • किसान के परिवार में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे होने होने चाहिए। 
  • किसान के पास अपनी कृषि भूमि का मालिकाना हक़ होना चाहिए। 
  • PM Kisan Portal पर किसान का e-KYC और Land Verification होना अनिवार्य है।
  • किसान का आधार कार्ड Bank Account से लिंक होना चाहिए।

Samman Nidhi Yojana Required Documents

अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते है, तो आपको कुछ दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी। हमने जरुरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे लिखी है। 

  • आवेदक का आधार कार्ड 
  • आवेदक के पास जमीन के मालिकाना हक़ होने का सबूत। 
  • बचत बैंक खाता 
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए 
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर

Application Process of PM Kisan Samman Nidhi Yojana

अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन करें।

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • होमपेज में “New Farmer Registration” के option पर क्लिक करें। 
  • अब आपके सामने “Registration Form” आ जाएगा। 
  • यहाँ अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें। 
  • ड्रॉपडाउन लिस्ट में अपना state चुने। 
  • अब कैप्चा कोड दर्ज करके “Get OTP” के option पर क्लिक करें। 
  • अब आपके नंबर पर OTP आएगा। 
  • OTP दर्ज करके verify करें। 
  • अब आपके सामने “Application Form” आ जाएगा। 
  • यहाँ आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएँगी। 
  • मांगी गई सभी जानकारी सही दर्ज करें। 
  • इसके बाद आपसे कुछ दस्तावेज़ मांगे जाएंगे। 
  • मांगे गए दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें। 
  • अब Application Form चेक करें।
  • अंत में “submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपको आपकी किसान आईडी मिलेगी उसे नोट कर ले।

PM Kisan Status Check Aadhar Card

अगर आपने PM Kisan Samman Nidhi Yojana में आवेदन किया है और आप इसका PM Kisan Status देखना चाहते हो, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले इसकी अधिकारी वेबसाइट पर जाएं। 
  • अब “Know Your Status” के option पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आप नए पेज पर आ जाओगे। 
  • यहाँ अपना “Registration number” दर्ज करें। 
  • कैप्चा कोड दर्ज करके “Get OTP” के option पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद PM Kisan Beneficiary Status आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Registration Number कैसे पता करें?

अगर आप PM Kisan Samman Nidhi का स्टेटस देखना चाहते है, लेकिन आपको अपना Registration number नहीं पता तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना Registration Number पता करें।

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • होमपेज में “Know Your Status” के option पर क्लिक करें।
  • अब आप नए पेज पर आ जाओगे। 
  • यहाँ “Know Your Registration Number” के option पर क्लिक करें। 
  • अब आपके सामने दो ऑप्शन होंगे किसी एक को चुने। 
  • यहाँ अपना मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें। 
  • कैप्चा कोड दर्ज करके “Get Mobile OTP” पर क्लिक करें। 
  • OTP दर्ज करके verify करें। 
  • इसके बाद आपको Registration Number मिल जाएगा।

PM Kisan Beneficiary List

अगर आपने PM Kisan Samman Nidhi योजना में आवेदन किया है और आप इस पोर्टल के माध्यम से  Beneficiary List में अपना नाम देखना चाहते है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • यहाँ Farmer Corner में जाएं। 
  • यहाँ “Beneficiary List” के option पर क्लिक करें। 
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा यहाँ नीचे दी गई जानकारी दर्ज करें।
  • अपना राज्य (State) का चयन करें। 
  • जिले (District)का चयन करें। 
  • उप-जिला (Sub-District) का चयन करें। 
  • अब अपने Block और Village का चयन करे। 
  • इसके बाद “Get Report” के option पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर Beneficiary List आ जाएगी। 
  • यहाँ अपना नाम खोजे।

PM Kisan 21th Installment Date

PM Kisan Samman Nidhi योजना की 21वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी, जिसमें देश भर के किसानों को ₹18,000 करोड़ से ज़्यादा ट्रांसफर किए गए।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार, पिछली 20 किस्तों में 11 करोड़ किसान परिवारों को ₹3.70 लाख करोड़ से ज़्यादा ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है?

यह केंद्र सरकार की एक योजना है, जिसे भारत के किसानों के लिए बनाया गया है। इस योजना के तहत किसानों को 6000 रुपए सालाना तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।

2. क्या इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है?

हाँ, किसान इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

3. PM Kisan Samman Nidhi Yojana किसके द्वारा लाई गई?

यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के लिए लाई गई।

4. इस योजना में कितने पैसे मिलते है?

इस योजना के तहत किसानों को हर 4 महीने में 2000 रुपए मिलते है। 

5. इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट कौनसी है?

इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट pmkisan.gov.in है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top